

शोध के अनुसार पिछले दो दशकों में खेती, शहरीकरण और औद्योगिक जरूरतों के लिए अत्यधिक भूजल निकासी हुई है। जब जमीन के नीचे से पानी निकलता है तो उसका भार कम हो जाता है, जिससे धरती की ऊपरी सतह ‘रीबाउंड’ करते हुए ऊपर उठने लगती है। दिल्ली, जयपुर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जैसे इलाकों में लगे जीपीएस स्टेशनों ने इसे स्पष्ट रूप से दर्ज किया है।