

सर्किट हाउस में सांसद रोत ने कहा कि कटारा को आरपीएससी सदस्य बनाने की सिफारिश करने वाले नेता ही इसमें शामिल हैं और उनके नाम ईडी के बयानों में भी उजागर हुए हैं। सभी सिफारिश करने वाले गलत नहीं कहे जा सकते, लेकिन उनकी चुप्पी का मतलब ही गलत होना है। रोत ने उदयपुर कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष रघुवीर मीणा, डूंगरपुर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया और पूर्व मंत्री अर्जुन बामनिया के नाम लिए।