

VIP कॉलोनी से अवैध सिलेंडर जब्त
शहर में गैस की कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर रसद विभाग की टीम ने सविना स्थित VIP कॉलोनी में आकस्मिक जांच की। जांच के दौरान कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग का मामला सामने आया, जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने छह गैस सिलेंडर जब्त कर लिए।
कंट्रोल रूम स्थापित
रसद विभाग के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने और कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। साथ ही शहर के अन्य क्षेत्रों में भी जांच अभियान जारी है।
रेस्टोरेंट में केवल मैगी और चाय
ओल्ड सिटी क्षेत्र में पिछोला झील के किनारे स्थित हनुमान होटल एवं रेस्तरां में गैस सिलेंडर की कमी के कारण ब्रेकफास्ट और लंच सेवा फिलहाल बंद कर दी गई है। संचालक के अनुसार गैस उपलब्ध नहीं होने के कारण अभी केवल मैगी और चाय जैसी सीमित चीजें ही ग्राहकों को दी जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन का रास्ता साफ, आरटीई लॉटरी में छह लाख से ज्यादा बच्चों का नाम
कई रेस्टोरेंट में गैस खत्म होने की कगार
ओल्ड सिटी के अन्य कई होटल और रेस्टोरेंट्स में भी गैस सिलेंडर खत्म होने की स्थिति बन रही है। संचालकों का कहना है कि एजेंसियों में बुकिंग कराने के बावजूद समय पर गैस सप्लाई नहीं मिल रही है, जिसके कारण उन्हें सेवाएं सीमित करनी पड़ रही हैं।