

सूचना के बाद उदयपुर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम गली के अंदर पहुंची। सबसे पहले वहां पर उस मकान के वहां पहुंची जहां पर आखिरी बार लेपर्ड को अंदर जाते हुए देखा गया है। वनकर्मी मौके की पूरी स्थिति देख रहे है।
असल में जिस घर में लेपर्ड है वहां वन विभाग की टीम ने अपना ऑपरेशन शुरू किया है ऐसे में बाहर जमा भीड़ को सुरक्षा की दृष्टि से हटाया जा रहा है। लेपर्ड का मूवमेंट घर में आगे बढ़ाने के लिए वन विभाग की टीम पटाखे लाई है। ताकि लेपर्ड घर के हॉल से उस हिस्से से थोड़ा आगे आए। तभी उसे ट्रेंकुलाइज किया जा सकेगा, अभी तक जहां है, वहां निशाना नहीं लग पा रहा है। इसके साथ ही कॉलोनी में घरों की छतों और बालकनी में बड़ी संख्या में लोग जमा है।