Rajasthan News: राजस्थान में बर्फीली हवा का असर, 25 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
Rajasthan News: राजस्थान में बर्फीली हवा का असर, 25 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल


राजस्थान में कोहरा कम होने के बाद बर्फीली हवाओं का असर और तेज हो गया है। गुरुवार को प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे कई जगह सीजन की सबसे सर्द रात रही। सबसे ठंडा शहर सीकर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रेगिस्तानी जिलों में भी कड़ाके की सर्दी का असर दिखा। जैसलमेर में इस सीजन पहली बार न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने गुरुवार को राज्य के 18 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 4 जिलों में शीतलहर को लेकर चेतावनी दी गई है। 10 और 11 जनवरी को भी सर्दी का असर बने रहने की संभावना है। कड़ाके की ठंड के चलते 25 जिलों में स्कूलों में अवकाश रहेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग के साथ-साथ भरतपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि दोपहर बाद कोहरा छंटा और हल्की धूप निकली। प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान करौली में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 12.3, झुंझुनूं में 15.9, चूरू में 15.3, दौसा में 16.2, बीकानेर में 17.5, जैसलमेर में 17.8, अलवर में 17, जयपुर और सीकर में 19 डिग्री तथा सबसे अधिक जालोर में 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कोल्ड वेव के प्रभाव से बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, झुंझुनूं, कोटा, सीकर और अलवर में सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 9 जनवरी को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा और बारां जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं नागौर, सीकर, चूरू और झुंझुनूं में शीतलहर की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा 11 जनवरी को जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर और सवाई माधोपुर में भी घने कोहरे का येलो अलर्ट रहेगा।

 








































































































































जिलाक्लासछुट्टी कब तक
जयपुर1 से 5वीं तक10 जनवरी
हनुमानगढ़1 से 8वीं तक10 जनवरी
सीकर1 से 8वीं तक10 जनवरी
श्रीगंगानगरनर्सरी से 8वीं तक12 जनवरी
बूंदी1 से 8वीं तक10 जनवरी
जालोरप्री प्राइमरी से 5वीं तक10 जनवरी
झालावाड़1 से 8वीं तक10 जनवरी
भीलवाड़ा1 से 5वीं तक10 जनवरी
टोंक1 से 5वीं तक10 जनवरी
भरतपुर1 से 8वीं तक10 जनवरी
नागौर1 से 8वीं तक10 जनवरी
राजसमंद1 से 5वीं तक10 जनवरी
पाली1 से 5वीं तक10 जनवरी
झुंझुनूं1 से 8वीं तक10 जनवरी
कोटपूतली-बहरोड़नर्सरी से 8वीं तक10 जनवरी
धौलपुर1 से 8वीं तक10 जनवरी
सवाई माधोपुरनर्सरी से 8वीं तक10 जनवरी
कोटाप्री प्राइमरी से 8वीं तक10 जनवरी
बाड़मेर1 से 8वीं तक10 जनवरी
बीकानेर1 से 8वीं तक10 जनवरी
अजमेरप्री-प्राइमरी से 8वीं तक10 जनवरी
दौसाप्री प्राइमरी से 8वीं तक9 जनवरी
जैसलमेरनर्सरी से 8वीं तक10 जनवरी
बालोतरानर्सरी से 8वीं तक10 जनवरी
डीग1 से 8वीं तक10 जनवरी


 



Source link