Rajasthan: राजस्थान के 12 शहरों में सायनाइड गैस भरे बम धमाके की धमकी, पूरे मामले का ISI से क्या है कनेक्शन?
Rajasthan: राजस्थान के 12 शहरों में सायनाइड गैस भरे बम धमाके की धमकी, पूरे मामले का ISI से क्या है कनेक्शन?


राजस्थान के कई बड़े शहरों में डाकघरों और पासपोर्ट सेवा केंद्रों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद उदयपुर, बीकानेर, कोटपूतली-बहरोड़, भीलवाड़ा, दौसा, सिरोही, कोटा, अलवर, जैसलमेर, बांसवाड़ा, झालावाड़ और सवाई माधोपुर सहित कई शहरों में पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित परिसरों को खाली करवाया और सर्च अभियान शुरू किया।

Trending Videos

 

सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर कई स्थानों पर डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्तों की मदद से जांच की। फिलहाल अधिकांश स्थानों पर तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु सामने नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक, करीब 12:40 बजे हेड ऑफिस जयपुर से आए एक मेल में पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना मिली थी। धमकी भरे मेल में लिखा था कि पाकिस्तान आईएसआई निवेथा उदयनिधि पेथुराज जिंदाबाद। आपके पासपोर्ट पोस्टल ऑफिस में पांच सायनाइड गैस से भरे IED ब्लास्ट करेंगे। गौरतलब है कि निवेथा पेथुराज भारत के दक्षिण सिनेमा की अभिनेत्री हैं।

 



Source link