

मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात संसद भवन में परिवार सहित हुई और करीब आधे घंटे तक चली। बैठक में ऐतिहासिक विरासत, राष्ट्रभक्ति और समकालीन भारत के विकास पर सार्थक चर्चा हुई।
‘मेवाड़ की परंपराएं आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए बप्पा रावल से लेकर महाराणा सांगा और महाराणा प्रताप जैसे वीर शासकों की राष्ट्रभक्ति, त्याग और आदर्शों को भारत की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि मेवाड़ की परंपराएं आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
With our beloved Prime Minister परम श्रद्धेय श्री नरेंद्र मोदी जी 🙏 pic.twitter.com/UVRzOctiUi
— LakshyarajSinghMewar (@lakshyarajmewar) February 3, 2026
PM मोदी ने उदयपुर आने का दिया आश्वासन
इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने प्रधानमंत्री को मेवाड़ आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री ने इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए उदयपुर आने का आश्वासन दिया। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की वैश्विक मंच पर सशक्त और प्रगतिशील पहचान स्थापित होने पर शुभकामनाएं भी दीं।
ये भी पढ़ें: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का रहस्य अनसुलझा: जांच के लिए हॉस्पिटल पहुंची SIT टीम, गांव में हुआ समाधि पूजन
परिवार के लोग साथ रहे मौजूद
शिष्टाचार भेंट में डॉ. लक्ष्यराज सिंह के ससुर और ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनकवर्धन सिंह देव, सास व भाजपा सांसद संगीता कुमारी सिंह देव, पत्नी निवृत्ति कुमारी मेवाड़ और उनके तीनों बच्चे भी उपस्थित रहे।