

Air Force Officer Success Story: सपने नींद में नहीं, जागती आंखों में पलते हैं और तब तक चैन नहीं लेने देते, जब तक मंजिल कदमों में न आ जाए। शाहपुरा (भीलवाड़ा) के विशाल सोनी की कहानी एक प्रेरणा है, जो सीमित साधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की जिद को दर्शाती है। यह कहानी केवल एक चयन की नहीं, बल्कि उस जिद की है, जिसने अखबार बांटने वाले और डिलीवरी बॉय को एयरफोर्स अफसर बना दिया।