

उदयपुर। रेलवे प्रशासन ने राजस्थान के उदयपुर-चित्तौड़गढ़ रेलखंड पर उमरा-देबारी के 25 किलोमीटर रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के लिए 492 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। रेलवे प्रशासन द्वारा मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि इस दोहरीकरण से पर्यटन नगरी उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों को तेज और सुदृढ़ रेलवे नेटवर्क उपलब्ध होगा।