

उदयपुर. जिले में पंचायतीराज संस्थाओं की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन बुधवार को किया गया। पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत अब जिले की 20 पंचायत समितियों में कुल 13 लाख 83 हजार 178 मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत बुधवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी राठौड़ ने बताया कि प्रारूप प्रकाशन के बाद प्रपत्र 1 से 3 में दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की गईं। 29 जनवरी से 16 फरवरी तक प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के बाद बुधवार को अंतिम प्रकाशन किया गया। अंतिम सूची के अनुसार जिले में अब कुल 13 लाख 83 हजार 178 मतदाता हैं। इस प्रकार 9 हजार 426 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है।बैठक में भारतीय जनता पार्टी से मनीष शर्मा व दीपक शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से महेंद्र डामोर, बहुजन समाज पार्टी से सुरेशकुमार मेघवाल, शिवकुमार गौतम व जगदीश बाबरिया तथा भारतीय आदिवासी पार्टी से अमित खराड़ी सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।