

विधायक ताराचंद जैन के पीए महेंद्र कुमार ने मंगलवार सुबह वॉट्सएप स्टेटस पर 4 कमेंट लिखे थे। इसमें सीधे तौर पर एसपी योगेश गोयल को संबोधित करते हुए संदेश लिखा था। इसमें सीआई सुखदेव सिंह पुत्र सवाई सिंह का नाम था। लिखा था कि इन्हें उदयपुर शहर में ही रखवाना है। इसके बाद 8 थानों की लिस्ट दी गई थी। इसमें अम्बामाता, सवीना, प्रतापनगर, नाई, मावली, फतहनगर, खेरोदा और वल्लभनगर के नाम थे।