

आरएनटी के अधीन समस्त छह अस्पतालों में जनवरी से नवंबर तक 11 महीने में 84,707 मरीजों ने उपचार करवाया। इन मरीजों के लिए 26,506 पैकेज बुक हुए, जिनमें करीब 94.42 करोड़ का क्लेम किया। इन अस्पतालों में जनाना चिकित्सालय ने पूरे राजस्थान में सबसे अधिक राजस्व अर्जित किया।