

प्रदेश के अन्य प्रमुख मंदिरों में जोधपुर का श्री राजराणछोड़जी मंदिर, जैसलमेर का श्री बांके बिहारी मंदिर, बीकानेर का श्री सदाशिव जी मंदिर, जयपुर का चांदनी चौक स्थित बृजनिधि मंदिर, आमेर का श्री माताजी मंदिर तथा अजमेर जिले का प्रसिद्ध श्री ब्रह्मा जी मंदिर (पुष्कर) भी शामिल हैं। इसी तरह भरतपुर के श्री राधाबिहारी जी मंदिर (धौलपुर), करौली के श्री प्रतापनवल बिहारी जी मंदिर, अलवर के श्री महादेव जी त्रिपोलिया मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में भी राजस्थान दिवस पर विशेष आरती और धार्मिक आयोजन होंगे।