

2 Laborers Of Rajasthan Died In Ahmedabad: नववर्ष के पहले दिन गुजरात के अहमदाबाद में राजस्थान के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शहर के आंबावाड़ी क्षेत्र में वर्धमान डवलपर्स की निर्माणाधीन इमारत पर हुई। तीन श्रमिक चौथी मंजिल पर सेटिंग प्लेट (शटरिंग) का काम कर रहे थे। अचानक प्लेटफॉर्म टूटने से सभी नीचे गिर गए। इस हादसे में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।