

थानाधिकारी किताब देवी ने बताया कि मेरठ निवासी अनीता यादव (55) पत्नी ब्रज मोहन यादव अपनी बेटी निधि उर्फ निकिता के साथ मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन करने आई थी। सोमवार को वे घसियार स्थित श्रीनाथजी के दर्शन करने पहुंचे। टैक्सी से ग्रुप के लोग एक-एक कर उतर रहे थे। मृत महिला ड्राइवर साइड से उतरी और 5-7 कदम ही चली होगी तभी तेज गति से आए ट्रेलर ने टक्कर मार दी। ट्रेलर महिला को घसीटता रहा। उनके शरीर के टुकड़े होते रहे। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर रुका, इसके करीब एक मिनट बाद मौके से भाग गया।