

झाड़ोल (उदयपुर)। फलासिया थाना क्षेत्र के आमलिया गांव के भमरिया फला में मंगलवार दोपहर गैस सिलेंडर से भरी पिकअप चालक ने पहले विद्यालय की दीवार को टक्कर मार दी। उसके बाद पिकअप रिवर्स लेते समय 2 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।