

बता दें कि तीनों आरोपियों की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। जमानत अर्जी खारिज होने के बाद शनिवार को तीनों आरोपियों को पुनः जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने तीनों से कड़ी पूछताछ की, जिसमें मामले से जुड़े कई अहम और ठोस सबूत सामने आए।