उदयपुरवासियों को ट्रैफिक मुक्त सफर का तोहफा, बलीचा से सवीना और बस स्टैंड तक हजारों लोगों की आवाजाही होगी सुगम
उदयपुरवासियों को ट्रैफिक मुक्त सफर का तोहफा, बलीचा से सवीना और बस स्टैंड तक हजारों लोगों की आवाजाही होगी सुगम


-बलीचा से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जाने वाले वाहन फ्लाईओवर पर चढ़ेंगे, उसके बाद पटेल सर्कल अंडरपास से आगे बढ़ेंगे। उन्हें जाम से राहत और सीधा रास्ता मिलेगा।
-सवीना कृषि मंडी से बस स्टैंड जाने वाले वाहन फ्लाईओवर के नीचे से गुजरेंगे तथा वहां वे सर्विस रोड पकड़ेंगे। वहां से आगे फिर अंडरपास से निकलेंगे।
-बलीचा से अंदरूनी शहर खांजीपीर, दूधतलाई, पिछोला जाने वाले वाहन फ्लाईओवर नहीं चढ़ेंगे। वे सर्विस रोड से पटेल सर्कल मुड़ेंगे। ये वाहन शहर में आसानी से प्रवेश कर सकेंगे।
-अंदरूनी शहर से सवीना जाने वाले वाहन अंडरपास के ऊपर से होकर निकलेंगे और फिर फ्लाईओवर की सर्विस रोड पकड़ेंगे, वहां से वे सीधे सवीना पहुंचेंगे।
-बस स्टैंड से बलीचा जाने वाले वाहन अंडरपास से गुजरेंगे, वहां से सर्विस रोड से फ्लाईओवर पर चढ़ेंगे। ये वाहन बिना जाम के बलीचा की ओर निकलेंगे।



Source link