Udaipur Rain: 10 साल में अगस्त की सबसे कम बारिश, 192 MM कम बरसा पानी, सितंबर से बढ़ी उम्मीदें | Meteorological Department 10 Year Record Broken Of Udaipur Rain In August

Udaipur Rain: 10 साल में अगस्त की सबसे कम बारिश, 192 MM कम बरसा पानी, सितंबर से बढ़ी उम्मीदें | Meteorological Department 10 Year Record Broken Of Udaipur Rain In August

मौसम केंद्र की ओर से जारी 2016 से 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार अगस्त में कुल बारिश का औसत 237.7 मिमी रहा है। इसके मुकाबले इस साल अगस्त में 46 मिमी बारिश ही हुई, यानी औसत से 191.7 मिमी कम। इतना ही नहीं, पिछले दस वर्षों में अगस्त में दर्ज बारिश की तुलना में इस साल का आंकड़ा सबसे कम है। अमूमन उदयपुर में अगस्त के दरमियान लगातार बरसात होती है। ऐसे में झीलों सहित सारे जलस्रोत लबालब हो जाते हैं। लेकिन, इस बार की स्थिति पिछले कई साल से अलग है।

Source link