

गोगुंदा (उदयपुर)। सायरा थाना क्षेत्र के बरवाड़ा हाइवे 162 ई पर सादड़ा गांव में गुरुवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक भाग गया, जिसे बाद में पुलिस ने डिटेन कर लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर कुंभलगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश की जा रही थी, तब ही ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में एक महिला कांस्टेबल सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। मौके पर पहुंची सायरा, गोगुंदा, केलवाड़ा थानों की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई।