बवाल, पथराव में 7 पुलिसकर्मी घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त
बवाल, पथराव में 7 पुलिसकर्मी घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त


बाइक चालक की मौत के बाद इंश्योरेंस क्लेम व सरकारी योजनाओं का परिजनों को लाभ दिलाने के आश्वासन के बाद परिजन मान गए और गुरुवार रात मृतक अंबालाल के शव का गोगुंदा मोर्चरी में परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कर दिया गया। उपखंड अधिकारी शुभम भैंसारे ने परिजनों को सरकारी सभी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया। इधर, परिजन शव शुक्रवार सुबह गांव ले जाएंगे, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।परिजनों ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने माहौल खराब किया। उच्चाधिकारियों के सामने मृतक के परिजनों ने यह भी कहा कि वे शांति से वार्ता कर रहे थे तभी कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया। जिससे माहौल बिगड़ गया और पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के चोटेें आई, वहीं पुलिस के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। युवक की मौत के बाद गांव में शोक व्याप्त हो गया। बताया गया कि मृतक अंबालाल का बड़ा पुत्र कैलाश 16 साल का है और छोटी पुत्री वनिता 12 साल की है, जो स्कूल जाती है। कमाने वाला युवक दुनिया से चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पत्नी भी मजदूरी करती है। ऐसी विषम परििस्थति में परिवार का गुजर बसर करना बहुत भारी पड़ गया। इधर, दुर्घटना में अंबालाल की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अस्पताल की मोर्चरी में मृतक के पिता खेमाराम विलाप करते रहे। इस दौरान वहां मौजूद एसडीएम उन्हें सांत्वना देते रहे।



Source link