

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभागों में हल्की से भारी वर्षा दर्ज की गई है जबकि बूंदी जिले के नैणवा में सर्वाधिक 130 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बीकानेर संभाग में मौसम शुष्क रहा। बारिश के कारण प्रदेश के कई जलाशयों में पानी की आवक बढ़ गई है जिसके चलते कई बांधों और झीलों के गेट खोलने पड़े हैं।