

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही ढावा सरपंच मदनलाल कीर, दुदाराम मेघवाल, शंकरलाल मेघवाल, राजेंद्र कीर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। इन्होंने परिजनों के साथ खड़े रहकर सांत्वना देते हुए ढाढस बंधाया। बच्चों के शवों को देखकर विलाप करते परिजनों को संभालते हुए गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।