

Udaipur Nagar Nigam Ward List: आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच सोमवार को उदयपुर नगर निगम के वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, एडीएम दीपेंद्र सिंह राठौड़ और जितेंद्र ओझा की मौजूदगी में लॉटरी प्रक्रिया पूरी कराई गई। आरक्षण लॉटरी के बाद उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में अलग-अलग वर्गों के लिए सीटें तय कर दी गई। इस बार नगर निगम के महापौर पद को अनारक्षित (ओपन) रखा गया है।
Source link