

Udaipur road accident: उदयपुर जिले से होकर गुजरने वाले पिंडवाड़ा हाइवे पर सोमवार को एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें होटल संचालक रूपलाल तेली की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के मोकेला कट पर पिंडवाड़ा की ओर से आ रही एक तेज रफ़्तार कार ने स्कूटी सवार रूपलाल को टक्कर मार दी।