Udaipur News: गांजे के छोटे पैकेट बनाकर शहर भर में कर रहे थे सप्लाई, चार किलो गांजे के साथ युवक हिरासत में
Udaipur News: गांजे के छोटे पैकेट बनाकर शहर भर में कर रहे थे सप्लाई, चार किलो गांजे के साथ युवक हिरासत में


उदयपुर में अंबामाता पुलिस और डीएसटी ने 4 किलो गांजे और धारदार हथियारों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजे को छोटे-छोटे पैकेटों में भरकर शहर के अलग-अलग इलाकों में बेचते थे। आरोपी जिस युवक से ये गांजा खरीदते थे, उसकी तलाश की जा रही है।

अम्बामाता थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सज्जन नगर निवासी निर्भय सिंह और अभय सिंह को हिरासत में लिया। दोनों के कब्जे से कुल 4 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा और मादक पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो धारदार चाकू बरामद किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Sirohi News: आबूरोड में 12 स्कूल बसों और एक ऑटो की जांच, दो बसों में नहीं मिला GPS कैमरा सिस्टम

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह अवैध गांजा उन्होंने कोटड़ा निवासी मुस्तकीम से खरीदा था और वे गांजे को छोटे-छोटे पैकेट में बांटकर शहर के विभिन्न इलाकों में बेच रहे थे।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों और गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से शहर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।



Source link