Salumbhar News: सीएचसी में रखे महिला के शव को चूहों ने नोचा, परिजन देखकर हुए हैरान
Salumbhar News: सीएचसी में रखे महिला के शव को चूहों ने नोचा, परिजन देखकर हुए हैरान


सेमारी पुलिस थाने की सूचना के अनुसार मृतक महिला के पति डूंगरलाल ने रिपोर्ट दी थी, जिसमें बताया कि 9 अक्टूबर को उसकी पत्नी नर्बदा (32) खेत में दवाई का छिड़काव कर रही थी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिया। दूसरे दिन जब परिवार के सदस्य महिला का शव लेने अस्पताल गए,तो देखा कि शव को चूहों ने नोच रखा था। क्षत विक्षत शव को देखकर परिजनों और गांव के सरपंच ने विरोध जताया।



Source link