

जांच रिपोर्ट में दिलीप कुमार तत्कालीन सरपंच, जसोदा मीणा वर्तमान सरपंच (प्रशासक), अजीत कुमार डामोर विकास अधिकारी, रमेश चंद्र डामोर रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत घोड़ी, सुरेंद्र कुमार मीणा, कनिष्ठ सहायक, कैलाश जोया, सहायक विकास अधिकारी एवं मूलाराम सोलंकी तत्कालीन विकास अधिकारी पंचायत समिति ऋषभदेव जिला उदयपुर को उत्तरदायी माना गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर दिलावर ने सभी को निलंबित करने तथा कार्मिकों के खिलाफ 16 सीसीए की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।