Rajasthan News: अपराधी ज्यादा मॉडर्न, फिर भी पूरा बजट खर्च नहीं कर पा रही पुलिस, आधुनिकीकरण पर बेहद कम


राजस्थान में पुलिस की आधुनिकीकरण योजना में पिछले सात साल में 41 करोड़ रुपए बजट जारी हुआ, लेकिन खर्च 30 करोड़ के आस-पास ही हो पाया। पिछले 7 साल में सबसे कम 33 फीसदी राशि वर्ष 2020-21 में खर्च की गई, जबकि सर्वाधिक 100 प्रतिशत राशि 2022-23 में खर्च होना पाया गया। साल 2017-18 में 80 फीसदी, 2018-19 में 95 प्रतिशत, 2019-20 में 67 फीसदी, 2020-21 में 33 फीसदी, 2021-22 में 45 प्रतिशत और 2022-23 में शत प्रतिशत राशि खर्च की गई। जबकि, 2023-24 और 24-25 में आधुनिकीकरण के लिए राशि जारी नहीं की गई है।



Source link