

Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर जिले में दो दिन तक दहशत फैलाने वाला पैंथर आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में फंस गया। पैंथर के आतंक से सायरा तहसील क्षेत्र के गांवों में ग्रामीण दहशत में थे। हालांकि, पैंथर के पिंजरे में कैद होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।