

गुजरात से सटे राजस्थान के जिले उदयपुर, राजसमंद, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, सिरोही और पाली से रोजाना कई मरीज गुजरात पहुंचते हैं। इन जिलों में नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और कार्डियोलॉजी जैसी अत्याधुनिक सेवाएं सीमित हैं। इस वजह से किडनी ट्रांसप्लांट, बायपास सर्जरी और डायलिसिस जैसे इलाज के लिए मरीजों को अहमदाबाद रुख करना पड़ता है।