

बता दें कि इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह वाहन संख्या के आधार पर खुद ही निर्णय लेगा। अब किसी भी लेन में वाहनों की लंबी कतार लगने की स्थिति में एआई उस दिशा की रेड लाइट को तुरंत ग्रीन कर देगा। वहीं, जिस लेन में ट्रैफिक कम है, वहां सिग्नल का इंतजार भी कम होगा। फिलहाल, इस सिस्टम का ट्रायल केवल फतहपुरा चौराहे पर किया जा रहा है।