30 हथियार बंद हमलावरों ने चढ़ोतरा कर घरों में लूटपाट, तोड़फोड़ और आगजनी
30 हथियार बंद हमलावरों ने चढ़ोतरा कर घरों में लूटपाट, तोड़फोड़ और आगजनी


कोटड़ा. (उदयपुर). मौताणे की मांग को लेकर चढ़ोतरा कर आए महिला के पीहर पक्ष के आरोपियों ने बेकरिया थाना क्षेत्र के जांबुआ खुना परिवार के घरों में लूटपाट, तोड़फोड़ कर घरों में आग लगा दी। साथ ही टोपीदार बंदूक से दो जनों पर फायर कर दिया, जिससे वे बाल बाल बच गए। पीडि़त परिवार ने जंगल में भागकर अपनी जान बचाई। हमले का कारण महिला की मौत से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर बेकरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए।बेकरिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चांपा की नाल के जांबुआ खुना गांव में मंगलवार सुबह 6 बजे मौताणे की मांग को लेकर महिला के पीहर पक्ष सिरोही जिले के पिंडवाड़ा से आए 30 से 40 हथियार बंद हमलावरों ने चढ़ोतरा कर जांबुआ खुना के घरों में लूटपाट, तोड़फोड़ कर आग लगा दी। आग से चार केलूपोश घरों को नुकसान हुआ। आगजनी और चढ़ोतरे के दौरान आरोपियों ने टोपीदार बंदूक से दिनेश पुत्र होमा और सोमा पर फायर कर दिया, जिससे दोनों बाल बाल बच गए। पीड़ित परिवार ने जंगल में भागकर जान बचाई। घटना की सूचना पर बेकरिया थानाधिकारी उत्तम सिंह मेड़तिया मय जाप्ता मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए।



Source link