
बता दें कि 5 सितंबर की शाम आयड़ नदी में सेक्टर-3 निवासी संजय और रवि मछली पकड़ने के लिए उतरे थे। तभी तेज बहाव में रवि और उसका साथी संजय बह गया है। लेकिन, संजय ने जैसे-तैसे चट्टान को पकड़ लिया। सेना के जवानों ने संजय को करीब आठ घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाला था। लेकिन, रवि का कोई सुराग नहीं लगा था। रवि की तलाश के लिए रेस्क्यू टीम पिछले 23 दिन से जुटी हुई है। आखिर आज सुबह टीम रवि के शव को ढूंढ पाई