
उदयपुर: हिमालय पर्वत शृंखला में चीन की सीमा पर स्थित कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने वाले राजस्थान के मूल निवासियों को देवस्थान विभाग की ओर से एक लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। यह राशि उन्हीं श्रद्धालुओं को देंगे, जिन्होंने भारतीय विदेश मंत्रालय के माध्यम से यात्रा पूरी की हो।