Udaipur: ‘मैं मरूंगी और मारूंगी…’ जेठ को ऑडियो भेज पति पर कुल्हाड़ी से किया हमला, फिर लगा लिया फंदा | Udaipur Wife Attacks Husband With Axe Before Suicide Gogunda

Udaipur: ‘मैं मरूंगी और मारूंगी…’ जेठ को ऑडियो भेज पति पर कुल्हाड़ी से किया हमला, फिर लगा लिया फंदा | Udaipur Wife Attacks Husband With Axe Before Suicide Gogunda

घटना से पहले दुर्गा ने अपने जेठ को एक ऑडियो संदेश भेजा था। इसमें उसने कहा, “मैं मरूंगी और मारूंगी, दादा अलविदा। मेरी मौत के बाद किसी को परेशान मत करना।” पुलिस ने ऑडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। इस पूरे मामले मेंं पुलिस जेठ से भी पूछताछ कर रही है। परिवार ने पुलिस को बताया कि दोनों की शादी कुछ महीनों पहले ही हुई थी। अक्सर कहीं पर जाते थे तो बाइक पर दोनों साथ ही जाते थे। इससे पहले कभी दोनों में किसी बड़े विवाद के बारे में परिवार को सूचना नहीं मिली थी। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। गंभीर घायल पति के पर्चा बयान के आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। मृतका के परिवार को सूचना दी गई है।

Source link