
पुलिस ने बताया कि उदयपुर के ही एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाली युवती की पहचान कॉलेज के ही छात्र युवराज से 2021 में हुई थी। इस बीच सिर्फ बातचीत थी, युवराज ने दोस्ती का ऑफर दिया लेकिन युवती ने इंकार कर दिया। उसके बाद कॉलेज खत्म हो गया लेकिन युवराज ने उसके बाद भी युवती को परेशान करना जारी रखा।