
उधर, बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो मिली, लेकिन जलभराव के कारण आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह वाहन बंद हो गए और बाजारों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी तेज बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें और सतर्क रहें।