श्राद्ध पक्ष में लगेंगे दो ग्रहण : 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण, 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण


उदयपुर. इस वर्ष श्राद्ध पक्ष की शुरुआत खास खगोलीय घटनाओं के साथ होने जा रही है। 7 सितंबर, 2025 को भाद्रपद मास की शुक्ल पूर्णिमा के दिन साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत सहित एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और उत्तरी-दक्षिणी अमरीका के कई हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में यह दृष्टिगोचर होगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य रहेगा। गौरतलब है कि पहला चन्द्रग्रहण 13 और 14 मार्च की मध्य रात्रि को लगा था।



Source link