{“_id”:”68918f5db9ce45f6aa0a3afa”,”slug”:”udaipur-files-producer-amit-jani-discusses-film-release-with-i-and-b-minister-ashwini-vaishnaw-2025-08-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Udaipur Files: झूठी निकली निर्माता अमित जानी की सूचना एवं प्रसारण मंत्री से मुलाकात की खबर, पीआईबी ने बताया सच”,”category”:{“title”:”Bollywood”,”title_hn”:”बॉलीवुड”,”slug”:”bollywood”}}
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:26 PM IST
Udaipur Files: न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ के निर्माता अमित जानी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से ‘क्लोज डोर’ मीटिंग की। इस दौरान फिल्म पर बात हुई। मगर, पीआईबी ने इस खबर को निराधार बताया है।
एएनआई की तरफ से यह दावा किया गया था कि ‘उदयपुर फाइल्स’ के निर्माता अमित जानी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से क्लोज डोर मीटिंग की। इस मुलाकात के दौरान फिल्म पर चल रहे विवाद पर चर्चा हुई। मगर, इस खबर के सामने आने के दो घंटे बाद सरकार की एजेंसी पीआईबी (पत्र सूचना कार्यालय) ने यह जानकारी दी है कि ऐसी कोई मुलाकात निर्माता के साथ नहीं हुई है। यह खबर निराधार है।