Jewellery recovered in couple murder case | दम्पति हत्याकांड मामले में जेवरात बरामद: एक किलो चांदी के साथ ही सोने के आभूषण भी बरामद, गिरफ्तारी अभी शेष – Bikaner News



Jewellery recovered in couple murder case | दम्पति हत्याकांड मामले में जेवरात बरामद: एक किलो चांदी के साथ ही सोने के आभूषण भी बरामद, गिरफ्तारी अभी शेष – Bikaner News

हत्या के मामले में पुलिस ने पहले तीन को गिरफ्तार किया, फिर बाद में एक और गिरफ्तारी हुई।

बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में एक दम्पति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने अब बरामदगी शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने एक किलो चांदी सहित काफी जेवरात बरामद कर लिए हैं। अब तक इस मामले में चार जनों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि दो आरोपी

.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि हत्या के आरोपी रोहित और विजय की निशानदेही से गाजियाबाद (उतर प्रदेश) के पास स्थित उनके निवास स्थान से लूटे गये जेवरात बरामद किए गए हैं। इसमें करीब एक किलो चांदी, करीब 400 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किये गये। आरोपियों ने गाजियाबाद से बीकानेर आने व घटना के बाद फरार होने मे इर्टिगा गाड़ी का उपयोग किया था। इस गाड़ी को अब दिल्ली से बरामद किया गया। शेष आरोपी को नामजद कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित स्थानों पर दबीश दी जा रही है।

ये है घटना

15 जुलाई को मुक्ताप्रसाद नगर सेक्टर नम्बर 04 मकान नम्बर 13 में रहने वाले वृद्ध वर्मा दम्पति की अज्ञात लोगों ने लूटपाट कर हत्या कर दी थी। मृतक के मकान के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर चले जाने व घटना के कुछ दिन बाद पड़ौसियों को मृत शरीर की बदबू आने पर पुलिस को सूचना मिली। जिस पर ताला तोड़कर मकान में प्रवेश करने पर वृद्ध दम्पति के सड़ गले शव मिले। घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने अरूण कुमार ओझा, रोहित बंसल, प्रिया सिसोदिया और विजय बंसल को गिरफ्तार किया है।



Source link