Accused arrested for selling illicit liquor sriganganagar Rajasthan | अवैध शराब बेचने का आरोपी गिरफ्तार: चूनावढ़ पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, अवैध पिस्तौल भी जब्त – Hanumangarh News


श्रीगंगानगर की चूनावढ़ पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोपी को गिरफ्तार किया।

श्रीगंगानगर जिले की चूनावढ़ पुलिस ने अवैध शराब बेचने के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं,पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में अवैध पिस्टल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ये दोनों कार्रवाई को अलग अलग अंजाम दिया है। थानाधिकारी मलकियत सिंह ने ब

.

पहली कार्रवाई ने पुलिस ने आरोपी संजय जाट उर्फ खान को गांव ततारसर से पकड़ा। एसएचओ मलकीयत सिंह के अनुसार, 27 जनवरी 2025 को रात 9 बजे के करीब आरोपी झाड़ियों में छिपकर अवैध शराब बेच रहा था। पुलिस की भनक लगते ही वह मौके से फरार हो गया था। आरोपी वहां 192 पव्वे देसी शराब छोड़कर भाग गया था। पुलिस तब से उसकी तलाश कर रही थी। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Accused arrested for selling illicit liquor sriganganagar Rajasthan | अवैध शराब बेचने का आरोपी गिरफ्तार: चूनावढ़ पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, अवैध पिस्तौल भी जब्त – Hanumangarh News

अवैध 12 बोर देसी पिस्तौल के साथ आरोपी गिरफ्तार।

इसके अलावा, चूनावढ़ पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना हैड कॉन्स्टेबल रणवीर सिंह ने मय स्टाफ के गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात 7:30 बजे सड़क आम 8 जी से सागर पुत्र राजकुमार को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर देसी पिस्तौल बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले की जांच हैड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार सिंह को सौंपी गई है।



Source link